अब्दु रोज़िक का जीवन परिचय (Abdu Rozik Family, Age, Biography And More 2024)

abdu-rozik.jpg
Image – Instagram

अब्दु रोज़िक का जीवन परिचय (Abdu Rozik Family, Age, Biography And More): अब्दु रोज़िक एक प्रतिभाशाली मीडिया पर्सनेलिटी, गायक और संगीतकार हैं जो कई भाषाओं में गा सकते हैं। उनके पास दुनिया का सबसे अच्छा छोटे कद का गायक होने का भी रिकॉर्ड है।

वह एक अभिनेता भी हैं, उन्हे मुख्य रूप से अब्दु रोज़िक: छोटा भाईजान (2022), फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी (2008) और प्लेग्राउंड (2022) के लिए भी जाना जाता है।

अब्दु रोज़िक टेलीविजन रियलिटी शो बिग बॉस 16 के प्रतियोगी भी रह चुके हैं। उनकी अनुमानित कुल संपत्ति 2.5 करोड़ से भी अधिक बताई जाती है। अब्दु रोज़िक यूट्यूब चैनल पर उनके 1.36 मिलियन सब्सक्राइबर मौजूद हैं।

वही उनके इंस्टाग्राम पर अपने यूट्यूब से भी ज्यादा 8.3 मिलियन फॉलोअर्स है जो किसी बड़े सेलिब्रिटी से कम नहीं है। वहीं अगर बात करें उनके फेसबुक फॉलोअर्स की तो फेसबुक पर उनके 1 लाख 16 हजार से भी अधिक फॉलोअर्स है।

Abdu Rozik Family और जीवन परिचय

वास्तविक नामसावरीकुल मुहम्मद्रोज़ीकी
निकनेम अब्दु रोज़िक
जन्म की तारीख23 सितम्बर 2003
जन्मस्थलगिशदरवा, पंजाकेंट जिला, ताजिकिस्तान
अभिभावकपिता – सावरीकुल मुहम्मद,
मां – रूह अफ़ज़ा
भाई-बहनदो बहनें और दो भाई
वैवाहिक स्थितिअविवाहित
धर्मइस्लाम
शैक्षणिक योग्यताकक्षा 10 तक
व्यवसायगायक, बॉक्सर, मीडिया पर्सनेलिटी, ब्लॉगर
ऊंचाई3' 1"
वज़न (लगभग)18 किग्रा
राष्ट्रीयताताजिक
नेटवर्थलगभग $2,60,000

अब्दु रोज़िक का प्रारंभिक जीवन

abdu-rozik-family.jpg
Image – Instagram

ताजिकिस्तान के एक लोकप्रिय गायक अब्दु रोज़िक का जन्म 3 सितंबर 2003 को गिशदरवा, पंजाकेंट जिला, ताजिकिस्तान में एक मुस्लिम परिवार में हुआ था। अब्दु रोज़िक का पूरा नाम सावरीकुल मुहम्मद्रोज़िकी है। साथ ही उन्हे मिनी खबीब के नाम से भी जाना जाता है।

उनके पिता का नाम सावरीकुल मुहम्मद और माता का नाम रूह अफ़ज़ा है। उनके पिता पेशे से माली हैं। अपने पिता की आर्थिक स्थिति ज्यादा ठीक नहीं थी। अब्दु रोज़िक की दो बहनें और दो भाई हैं, ऐसा कहा जाता है कि उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा 10वीं कक्षा तक ही पढ़ाई की है।

इसके बाद उन्होंने खुद से ही पढ़ना-लिखना शुरू कर दिया था। क्योंकि उनके परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। वह ताजिक, फ़ारसी भाषा में बोलते है और वह रूसी भाषा भी सीख रहे है। उनकी शैक्षणिक योग्यता के बारे में अधिक विवरण उपलब्ध नहीं है।

जब वह केवल साल के थे तब से उन्होंने गायक के रूप में अपना करियर शुरू किया। शुरुआत में अपने परिवार का सपोर्ट करने के लिए सड़कों पर गाना गया करते थे।

सड़को पर गाना गाने के दौरान उन्हें ताजिक ब्लॉगर बैरन (बेहरूज़) से मुलाकात हुई जिन्होंने अब्दु को गायन में अपने करियर बनाने में मदद की। इसके बाद अब्दु बैरन के साथ दुबई चले गए। शुरुआत में बैरन अब्दु की आर्थिक मदद किया करते थे।

अब्दु रोज़िक की पर्सनल लाइफ

अब्दु रोज़िक ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वे एक लड़की के साथ रिलेशनशिप में थे पर उन्होंने उस लड़की का नाम नहीं बताया था। फिलहाल वे अभी सिंगल है और उनकी कोई वाइफ नहीं है। उनके कोई बच्चे भी नही है।

यह भी पढ़ें – Dwayne Johnson Net Worth, Age, Wife, Family, Biography & More In Hindi

अब्दु रोज़िक का करियर

अब्दु रोज़िक दुनिया के सबसे छोटे गायक के रूप में मशहूर हैं। उन्होंने 9 से अधिक गाने जारी करके अपनी अनूठी आवाज़ और प्रदर्शन के लिए बहुत प्रसिद्धि हासिल की। उनका करियर 2019 में शुरू हुआ। वह संयुक्त अरब अमीरात की कंपनी ifcm.ae द्वारा प्रायोजित है, जो विश्व स्तर पर उनके काम को सपोर्ट करती है।

ताजिकिस्तान के 17 वर्षीय अब्दु रोज़िक ने एक्सपो 2020 में अपने देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए यूएई में खुद को समर्पित किया है और इसके लिए उन्हें बहुत सपोर्ट भी मिला है।

रोज़िक का लक्ष्य शहर में अपने परिवार के लिए एक घर बनाना है, क्योंकि वे वर्तमान में शहरी सुविधाओं से दूर पहाड़ों में रहते हैं। वह अन्य युवाओं को चुनौतियों के बावजूद अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित करने का सपना देखते हैं और भविष्य में दृढ़ संकल्प वाले लोगों को सलाह देने की योजना बना रहे हैं।

इसके अलावा, उन्हें व्यक्तिगत रूप से आइबा के अध्यक्ष द्वारा विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में प्रदर्शन के लिए आमंत्रित किया गया था। मुक्केबाजी में उनकी रुचि ने लाखों अनुयायियों को आकर्षित किया है, और उन्हें विश्व चैंपियन आमिर खान द्वारा प्रशिक्षित किया गया है।

उन्होंने मो सलाह और डेविड डोब्रिक जैसी प्रमुख हस्तियों के साथ बहुत अच्छे रिलेशन हैं। ला लीगा और प्यूमा ने उनके वैश्विक प्रभाव को प्रदर्शित करते हुए 2021 के लिए आधिकारिक मैच बॉल डिज़ाइन पेश करने के लिए उन्हें चुना।अब्दु ने “ओहि दिली ज़ोर”, “चाकी चाकी बोरोन”, और “मोदर” जैसे ताजिकिस्तानी गानों में अपनी आवाज़ दी है।

यह भी पढ़ें – Purav Jha: A Look At His Girlfriend, Family, Biography And More

अब्दु रोज़िक की दुर्लभ बीमारी

अब्दु रोज़िक को बचपन में ही विकास हार्मोन की कमी यानी रिकेट्स से ग्रसित हो गए थे जिसके कारण उनकी हाइट महज 3 फीट 1 इंच ही है जबकि उनका वजन केवल 18 किलोग्राम है। उनके परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी जिसके कारण उनकी बीमारी का उचित इलाज नहीं हो पाया था। जिसके कारण उनका शारीरिक विकास अवरुद्ध हो गया था।

एक साक्षात्कार में, जब उनसे पूछा गया कि क्या उनकी चिकित्सीय स्थिति ने उनके आत्मसम्मान को प्रभावित किया है? तो अब्दु ने कहा कि

“वास्तव में नहीं। मैं ऐसे बहुत से लोगों को जानता हूं जिनके पास न नौकरी है, न अच्छा परिवार है और न ही पैसा है। मुझे भी संघर्षों का सामना करना पड़ा है, लेकिन अब मैं जहां पहुंचा हूं उससे खुश हूं। मैंने दुनिया के सबसे बड़े संगीतकार के साथ मंच साझा किया; मुझे अपने करियर में और क्या चाहिए? मैं उन लोगों को प्रेरित करना चाहूँगा जिनकी स्थिति समान है। मेरा मानना है कि हर कोई किसी न किसी तरह से खास है।”

यह भी पढ़ें – Ravi Teja Movies, जीवन परिचय, जन्म, शिक्षा, करियर, लाइफस्टाइल, नेटवर्थ, उपलब्धियां और बहुत कुछ 

अब्दु रोज़िक की उपलब्धियां

abdu-rozik-net-worth.jpg
Image – Instagram

वह गोल्डन वीज़ा प्राप्त करने वाले ताजिकिस्तान के पहले व्यक्ति हैं, जिससे उन्हें संयुक्त अरब अमीरात में अपने सपनों को पूरा करने की प्रेरणा मिली है। मशहूर हस्तियों द्वारा साझा किए जाने और उनके गानों में लाखों व्यूज और लाइक मिलने के बाद उनके संगीत ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

उनका लक्ष्य व्यवसाय और पर्यटन के माध्यम से लोगों को जोड़ना और विश्व स्तर पर एक प्रसिद्ध व्यक्ति बनना है। सोशल मीडिया पर 4 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स के साथ, वह प्रशंसकों से मिलने और प्रदर्शन करने के लिए दुनिया भर में यात्रा करने की योजना बना रहे हैं।

उन्होंने रेडोन और ए.आर रहमान जैसे अंतरराष्ट्रीय कलाकारों से पहचान बनाई है। उनका उद्देश्य आज के युवाओं और उनके जैसे चुनौतियों का सामना करने वाले लोगों को प्रेरित करता है। वह दूसरों को सशक्त बनाने और अपने अनुभवों के साथ चुनौतियों को दर्शाते हुए अपने गीत लिखते हैं। अब्दु ने सेलिब्रिटी इन्फ्लुएंसर ऑफ द ईयर पुरस्कार सहित कई पुरस्कार भी जीते हैं।

अब्दु रोज़िक की नेटवर्थ

उनकी कमाई का मुख्य स्रोत Sponsorship और Music है। उनकी नेटवर्थ 2,60,000 डॉलर से भी अधिक है जिसकी रकम भारतीय रुपए में देखा जाए 2 करोड़ 15 लाख रुपए से भी अधिक है। वह अपने खुद के यूट्यूब चैनल से भी पैसे कमाते है इस चैनल पर उनके 1.36 मिलियन से भी अधिक सब्सक्राइबर है।

अब्दु रोज़िक की फैन फॉलोइंग भी बहुत ज्यादा है। टेलीविजन रियलिटी शो बिग बॉस 16 के प्रतियोगी के तौर पर उन्हे हर हफ्ते 2.5 लाख रुपए दिए जाते थे जिससे आप उनकी पापुलैरिटी का अंदाजा लगा सकते है।

अब्दु रोज़िक की कार कलेक्शन

अब्दु रोज़िक को कारों का भी बहुत शौक है उनकी कार कलेक्शन में शामिल है मर्सिडीज बेंज और रोल्स रॉयस जैसी शानदार कारें है जिनपर उन्हे अक्सर देखा जाता है।

अब्दु रोज़िक फेवरेट थिंग

अपने ख़ाली समय में अब्दु रोज़िक को तैराकी करना, नॉन वेजिटेरियन फूड खाना और यात्रा करना घूमना फिरना पसंद है। साथ ही उन्हें म्यूजिकल कीबोर्ड बजाना भी बहुत पसंद है।

यह भी पढ़ें – खान सर का जीवन परिचय, Khan Sir Real Name, Age, Net worth और बहुत कुछ

FAQs

Q: अब्दु रोज़िक कौन है?

Ans: अब्दु रोज़िक एक प्रसिद्ध गायक और संगीतकार हैं।

Q: अब्दु रोज़िक का जन्म कब हुआ था?

Ans: अब्दु रोज़िक का जन्म उज़्बेकिस्तान में 3 सितंबर 2003 को हुआ था।

Leave a Comment