रिचर्ड ब्रैनसन का जीवन परिचय Richard branson biography Hindi

Contents hide

रिचर्ड ब्रेनसन की जीवनी। Richard branson biography in Hindi

रिचर्ड ब्रैनसन ब्रिटिश बिजनेस टायकून हैं, जो वर्जिन ग्रुप के मालिक हैं। इन्होंनें 1970 के दशक में वर्जिन ग्रुप की स्थापना की और आज ब्रैनसन 400 से भी अधिक कंपनियों के मालिक हैं। 2022 में इनकी नेटवर्थ 4.8 बिलीयन डॉलर है। इन्हें यह संपत्ति कोई विरासत में नहीं मिली बल्कि इन्होंने खुद अपनी मेहनत से इस मुकाम को हासिल किया है। 2007 में इन्हें टाइम मैगजीन ने दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में शामिल किया था।

डिस्लेक्सिया की गंभीर बीमारी के कारण, इन्होंने हाई स्कूल में ही अपनी पढ़ाई को छोड़ दिया, क्योंकि इन्हें पढ़ने लिखने में बहुत कठिनाई होती थी।

ब्रेनसन ने ढेर सारी परेशानियों को पार कर वर्जिन ग्रुप को आगे बढ़ाया। और 1980 तक यह ग्रुप पूरी दुनिया में famous हो गया। 1983 तक इनके पास 50 कंपनियां हो चुकी थी।

रिचर्ड ब्रैनसन का प्रारंभिक जीवन

रिचर्ड ब्रैनसन का पूरा नाम सर रिचर्ड चार्ल्स निकोलस ब्रेनसन है। इनका जन्म 18 जुलाई 1950 को लंदन में हुआ। इनके दादा मिस्टर जस्टिस ब्रेनसन हाई कोर्ट के न्यायाधीश थे। और इनके पिता ‘टेड ब्रेनसन’ बैरिस्टर थे। जबकि इनकी मां ‘ईव ब्रेनसन’ बेली डांसर , फ्लाइट अटेंडेंट और फिलैंथरोपिस्ट थी। इनकी दो बहन है– वेनेसा ब्रेनसन और लिंडी ब्रेनसन ।

13 साल की उम्र में इन्होंने क्रिसमस ट्री भी उगाए थे, ताकि वे कुछ पैसे कमा सकें। 16 वर्ष की उम्र में इन्होंने स्टूडेंट मैगजीन की शुरुआत की, और कुछ ही समय में स्टूडेंट मैगजीन की 50,000 कॉपियों की बिक्री हुई , जिससे उन्होंने एडवर्टाइजमेंट के द्वारा 8000 डॉलर कमाए , ये उनकी पहली कमाई थी।

रिचर्ड ब्रैनसन को छोड़ना पड़ा स्कूल

रिचर्ड ब्रैनसन को बचपन में डिसलेक्सिया की गंभीर बीमारी थी जिसके कारण इन्हें पढ़ने लिखने में बहुत दिक्कत होती थी। पढ़ाई करते समय इन्हें डान्सिंग लैटर दिखाई देते थे। ये पढ़ाई में बिल्कुल भी फोकस नहीं कर पाते थे। इसीलिए उन्होंने अपनी पढ़ाई को बीच में ही छोड़ने का फैसला किया, और इस तरह रिचर्ड ब्रेनसन स्कूल ड्रॉपआउट हो गये। हालांकि, ये स्पोर्ट्स में बहुत अच्छे थे।

वर्जिन कंपनी का नामकरण

इनकी कंपनी का नाम बहुत हटके है। लोग इस नाम को अक्सर अलग अर्थों में देखते हैं। पर रिचर्ड ब्रैनसन की कंपनी के नामकरण के पीछे की कहानी बड़ी interesting है। वर्जिन शब्द का मतलब होता है बिल्कुल नया। जो व्यक्ति किसी बिज़नेस पर बिल्कुल नया हो, उन्हें भी वर्जिन कहा जाता है। इसीलिए, उन्होंने अपनी कंपनी का नाम वर्जिन रखा।

ब्रेनसन अपने आपको वर्जिन मानते हैं। उनका मानना है कि वे किसी भी व्यवसाय या अन्य क्षेत्रों में बिल्कुल नये हैं। उन्हें हमेशा नयी चीजें सीखना और जोखिम वाले काम करना पसंद है। इसीलिए उन्होंने अपनी कंपनी का नाम वर्जिन रखा। रिचर्ड ब्रैनसन का वर्जिन ग्रुप, दुनिया की सबसे बड़ी कंपनीयों में से एक है।

स्वयं का म्यूजिक रिकॉर्ड

इनका अपना म्यूजिक रिकॉर्ड भी है, जो दुनिया के सबसे बड़े म्यूजिक रिकॉर्ड में से एक है। इन्होंने 20 वर्ष की उम्र में, मेल ऑर्डर रिकॉर्ड बिजनेस शुरू किया, जिसे वर्जिन रिकॉर्ड्स के नाम से जाना जाता है।

ब्रैनसन पहले म्यूजिक रिकॉर्ड को घरों तक स्वयं पहुंचाते थे। पर कुछ ही समय में वर्जिन रिकॉर्ड्स दुनिया के टॉप 6 रिकॉर्ड्स में से एक बन गया। 23 वर्ष की उम्र तक रिचर्ड ब्रेनसन millionaire बन चुके थे। 1976 में इन्होंने लंदन में ‘वर्जिन मेगास्टोर’ की शुरुआत की।

रिचर्ड ब्रैनसन के पास है स्वयं का आइलैंड

ब्रैनसन के पास स्वयं का एक आईलैंड भी है , जिसे ‘नेकर आईलैंड’ कहते हैं। इस आईलैंड को उन्होंने 1979 में $1,80,000 में खरीदा था। इस आईलैंड को लग्जरी रिसोर्ट बनाने के लिए इन्होंने 10 मिलियन डॉलर से भी अधिक खर्च किए थे। और आज नेकर आईलैंड पर्यटकों की पहली पसंद बना हुआ है। इनका यह आईलैंड 30 हेक्टेयर, यानी 74 एकड़ में फैला हुआ है। वर्तमान में नेकर आईलैंड की कीमत 9 अरब रुपए से भी अधिक है।

2007 में उन्होंने मॉस्किटो आईलैंड को 13.5 मिलियन डॉलर में खरीदा, जो उनके नेकर आईलैंड के नजदीक है। इसके अलावा रिचर्ड ब्रेनसन के पास ऑस्ट्रेलिया के सनशाइन कोस्ट, नूसा नदी में स्थित मेकपीस आईलैंड को उन्होंने 2007 में ही खरीदा, जो दिल के आकार का है।

रिचर्ड ब्रैनसन की शादी और उनके बच्चे

ब्रेनसन ने 22 जुलाई 1972 को क्रिस्टन टोमासी से शादी की। हालांकि, केवल 7 साल में ही इनका डिवोर्स हो गया। इसके बाद 20 दिसंबर 1989 को रिचर्ड ब्रेनसन ने अपनी दूसरी शादी, जॉन टेंपलमैन से की। इनकी मुलाकात 1976 में वर्जिन रिकॉर्ड्स स्टूडियो में हुई थी। इनके दो बच्चे हैं हॉली ब्रेनसन और सैम ब्रेनसन।

रिचर्ड ब्रैनसन के एयरलाइंस

ब्रेनसन के पास कई एयरलाइंस भी हैं, जो दुनिया के सबसे लग्ज़री एयरलाइंस में से एक है। 1984 में इन्होंने वर्जिन एयरलाइन , वर्जिन अटलांटिक को लॉन्च किया। इस एयरलाइन में वह सारी सुख सुविधा थी, जो अन्य एयरलाइन में नहीं थी। इसीलिए वर्जिन अटलांटिक लोगों के सफर के लिए पहली पसंद बन गयी।

हालांकि, 1996 में इन्होंने वर्जिन एक्सप्रेस एयरलाइन को लॉन्च किया। जबकि, 1998 में वर्जिन सन एयरलाइन को। और बाद में, 2000 को इन्होंने, वर्जिन ब्लू कंपनी को लॉन्च किया। जिसे वर्जिन ऑस्ट्रेलिया एयरलाइन भी कहते हैं। जिसका मुख्यालय ब्रिसबेन, ऑस्ट्रेलिया में है। 2004 में इन्होंने, वर्जिन अमेरिकन एयरलाइन भी शुरु किया, जो कम किराए और उच्च गुणवत्ता की सुविधा लिए बनाई गई थी।

1996 इन्होंने वर्जिन एक्सप्रेस एयरलाइन और 1998 में वर्जिन सन एयरलाइन को भी लॉन्च किया। और बाद में 31 अगस्त 2000 को इन्होंने वर्जिन ब्लू कंपनी को लॉन्च किया, जिसे ‘वर्जिन ऑस्ट्रेलिया’ एयरलाइन भी कहते हैं, जिसका मुख्यालय ब्रिसबेन, ऑस्ट्रेलिया में है। इन्होंने 2004 में, ‘वर्जिन अमेरिकन’ एयरलाइन की शुरुआत की, जो कम किराए और उच्च गुणवत्ता के लिए बनाई गई थी।

400 से भी अधिक कंपनियों के मालिक

 

सर रिचर्ड ब्रेनसन 400 + कंपनियों के मालिक हैं। अपने कड़े संघर्षों की वजह से इन्होंने इतना बड़ा साम्राज्य स्थापित किया।

रिचर्ड ब्रैनसन ने बनाए 7 वर्ल्ड रिकॉर्ड

रिचर्ड ब्रेनसन, अपने साहसिक कामों के लिए भी जाने जाते हैं। उनके इन्हीं कामों की वजह से ये 75 से भी अधिक बार इन्हें गंभीर चोट का सामना करना पड़ा। अब तक इन्होंने 7 वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए हैं। 1986 में इन्होंने, वर्जिन अटलांटिक चैलेंजर 2 में बैठकर, सबसे तेज अटलांटिक महासागर को पार किया और वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने मात्र 3 दिन में ही इस महासागर को पार किया था। 1991 में हॉट एयर बैलून से इन्होंने सबसे तेज़ प्रशांत महासागर को पार किया।

हालांकि, यह कारनामा इन्होंने मात्र 46 घंटे में पूरा किया था। 6,700 मील की दूरी पार करके एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। इस प्रकार आप देख सकते हैं कि रिचर्ड ब्रेनसन न केवल बिजनेस में आगे हैं बल्कि वे स्पोर्ट्स में भी आगे हैं।

ब्रिटिश एयरलाइन ने दिया, रिचर्ड ब्रैनसन को जुर्माना

रिचर्ड ब्रैनसन की वर्जिन अटलांटिक एयरलाइन की अपार सफलता को देखकर ब्रिटिश एयरलाइन, वर्जिन अटलांटिक को गिराना चाहती थी, इसलिए वह वर्जिन अटलांटिक के खिलाफ दुष्प्रचार कर रही थी, जिससे कंपनी को बहुत नुकसान का सामना करना पड़ा। तब रिचर्ड ब्रैनसन ने अपनी कंपनी वर्जिन अटलांटिक को बचाने के लिए, अपनी सबसे सफल कंपनी वर्जन रिकॉर्ड्स को एक बिलियन डॉलर में बेच दिया।

वर्जिन रिकॉर्ड्स उनकी पहली इतनी सफल कंपनी थी, जिसने वर्जन ग्रुप की नींव रखी। वे इस कंपनी को बेचना नहीं चाहते थे, किन्तु उनकी वर्जिन अटलांटिक कंपनी को बचाने के लिए, उन्हें ऐसा करना पड़ा। वर्जिन रिकॉर्ड्स कंपनी बिकने के बाद वह बहुत ही निराश और दुखी हो गए थे।

इस कंपनी के बिकने के 1 साल बाद रिचर्ड ब्रैनसन ने ब्रिटिश एयरलाइन को कटघरे पर लाकर खड़ा कर दिया। इसके बाद कोर्ट ने भी रिचर्ड ब्रेनसन की तरफ फैसला सुनाया। मुआवजे के तौर पर इन्हें ब्रिटिश एयरलाइन द्वारा $10,00,000 दिए गए, और ब्रिटिश एयरलाइन को सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगनी पड़ी। वर्जिन रिकॉर्ड्स बिकने के बाद इन्होंने 1996 में V2 रिकॉर्ड को शुरू किया, जो सफल रही।

ट्रेन कंपनी की शुरुआत

ब्रैनसन के पास अब तक 400 से भी अधिक बिजनेस हैं। और उन्हीं बिजनेस में से एक, इन्होंने खुद की वर्जिन ट्रेन भी शुरू की। 9 मार्च 1997 से इन्होंने वर्जिन ट्रेन की शुरुआत की, जिसका मुख्यालय लंदन में है। यह ट्रेन ब्रिटेन की सबसे लंबी चलने वाली रेल फ्रेंचाइजी भी थी, जो 2019 तक चली। इसके अलावा इन्होंने वर्जिन रेडियो की भी शुरुआत की।

नाइटहुड से किया गया सम्मान

इन्हें ब्रिटिश सरकार का सबसे बड़ा अवार्ड भी मिला है। सन 2000 में, इन्हें ” Services to entrepreneur ” के लिए बकिंघम पैलेस में नाइटहुड की उपाधि से सम्मानित किया गया। यह उपाधि प्राप्त व्यक्ति अपने नाम के आगे ‘मिस्टर’ की जगह ‘सर’ लगा सकता है। तबसे उन्हें सर रिचर्ड ब्रेनसन कहा जाने लगा। यह अवार्ड उन्हें बिजनेस में दिए गए योगदान के लिए मिला था।

वर्जिन गैलेक्टिक कंपनी

रिचर्ड ब्रैनसन के पास, स्वयं की स्पेस फ्लाइट कंपनी भी है। जो दुनिया की सबसे बड़ी, स्पेस फ्लाइट कंपनियों में से एक है, जिसे 2003 में स्थापित किया गया। जबकि, 2004 में इसे आम लोगों के लिए शुरू किया गया। यह यात्रियों को अंतरिक्ष की सैर कराती है।

वर्जिन यूनाइट फाउंडेशन

रिचर्ड ब्रैनसन बहुत परोपकारी व्यक्ति भी हैं, इन्होंनें 2004 में खुद की गैर-लाभकारी कंपनी, वर्जिन यूनाइट फाउंडेशन की स्थापना की। ये अक्सर लैंगिक समानता, पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी, कई परोपकारी योजनाओं के लिए दान भी करते हैं।

हाइपरलूप ट्रेन की शुरुआत

दिसंबर 2017 में उन्होंने हाइपरलूप वन कंपनी की शुरुआत की। यह एक तरह की वैक्यूम ट्रेन होती है, जो सुपर ट्रेन से 3 गुनी रफ्तार से चलती है। यह ट्रेन 1223 कि.मी. प्रति घंटे की रफ्तार से भी अधिक गति से चलेगी। ये भारत में, मुंबई से पुणे तक हाइपरलूप तकनीक को विकसित करने के लिए भी काम कर रहे हैं।

दुनिया के पहले अरबपति अंतरिक्ष यात्री

ब्रेनसन, बचपन से ही अंतरिक्ष की सैर करना चाहते थे। और उनके इस सपने को पूरा करने के लिए इन्होंनें, 11 जुलाई 2021 को अपनी खुद की कंपनी, वर्जिन गैलेक्टिक स्पेसशिप में सवार होकर, अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी। उनका यह स्पेसशिप अंतरिक्ष में 53 मील तक गया। अंतरिक्ष की यह उड़ान 3 घंटे तक चली। और इस तरह उन्होंने अपने बचपन के सपने को पूरा किया।

ब्रेनसन अंतरिक्ष में जाने वाले दुनिया के पहले अरबपति, जबकि तीसरे सबसे उम्र दराज अंतरिक्ष यात्री हैं। वर्जिन गैलेक्टिक कंपनी ने Spaceship 2 का निर्माण कार्य 2010 में शुरू किया था। हालांकि, इसे 2013 में लॉन्च किया। 2020 तक इनकी नेटवर्थ 4.5 बिलियन डालर थी। इसी वर्ष कोविड-19 महामारी में इनकी मां ईव ब्रेनसन की 96 वर्ष में मृत्यु हो गई।

सर रिचर्ड ब्रैनसन के Collections

ब्रेनसन ने सबसे पहले अपनी कार, 1968 में ब्रिटिश मोरिस मिनी माइनर खरीदा था। इनकी मनपसंद कार – साब 9-5 बायो पावर, Humber super snip, Aquada, Fisher karma और Range rover astronaut जैसी कारें हैं।

इन्होंने सन 2000 में अपनी स्वयं की कार कंपनी वर्जिन कार की भी शुरुआत की थी। इनका मनपसंद प्राइवेट जेट फाल्कन 900 EX है। इनके पास नेकर निम्फ सबमरीन भी है जो पानी में 40 मीटर तक गोता लगा सकती है।

रिचर्ड ब्रैनसन ने इन Movies में काम किया

ब्रेनसन ने कई Hollywood मूवी में भी काम किया है। अराउंड द वर्ल्ड इन 80 डेज, केसिनो रोयल, कैमियो रोल प्ले, फ्रेंड्स, बर्डस ऑफ ए फीदर और ओनली फूल्स एंड हॉर्सेज जैसी मूवी में इन्होंने काम किया है। इसके अलावा, बॉलीवुड मूवी लंदन ड्रीम्स में भी काम किया है।

रिचर्ड ब्रैनसन के द्वारा लिखी गई बुक

रिचर्ड ब्रैनसन एक राइटर भी हैं। इनकी बायोग्राफी बुक ‘losing my virginity, एक इंटरनेशनल बेस्ट सेलर बुक में से एक है। इसके अलावा, इन्होंने – द वर्जिन वे, लाइक ए वर्जिन , स्क्रू इट लेट्स डू इट और बिजनेस स्ट्रिप्ड बेयर जैसी कई किताबें लिखी हैं।

इन कंपनियों को करना पड़ा बंद

ऐसा नहीं है कि, रिचर्ड ब्रेनसन को हमेशा ही सफलता मिली हो। कई बार उन्हें असफलताएं भी मिली। उन्होंने वर्जिन कोला, वर्जिन कॉस्मेटिक्स और वर्जिन ब्राइड जैसी कंपनियां भी स्टार्ट की हालांकि, वे कंपनीयां नहीं चली। आखिरकार, उन्हें इन कंपनी को बंद करना पड़ा। जिसमें ब्रेनसन की वर्जिन कोला सुपर फ्लॉप रही।

रिचर्ड ब्रेनसन द्वारा कहे गये प्रेरणादायक विचार

“यदि आप अन्य लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव नहीं ला रहे हैं , तो आपको व्यवसाय में नहीं होना चाहिए।”

“सम्मान यह है कि सभी के साथ कैसा व्यवहार किया जाए? न कि केवल उन लोगों के साथ जिन्हें आप प्रभावित करना चाहते हैं।”

“एक व्यवसाय को शामिल करना होगा, इसे मज़ेदार बनाना होगा, और इसे अपनी रचनात्मक प्रवृत्ति का प्रयोग करना होगा।”

“जीवन में मेरी सबसे बड़ी कमजोरी यह है, कि मैं ना नहीं कह सकता।”

तो दोस्तों! रिचर्ड ब्रेनसन से जुड़ी जानकारी आपको कैसी लगी? कमेंट करके जरूर बताएं। अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरुर करें! इस आर्टिकल को last तक पढ़ने के लिए धन्यवाद

यह भी पढ़ेंनेल्सन मंडेला का जीवन परिचय, शुरुआती जीवन तथा उनके विचार

Leave a Comment